इंदौर l इंदौर में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक स्व. माधव गोलवलकर को लेकर किये ट्विट के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है । एडवोकेट राजेश जोशी ने देर रात तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सोशल साइट्स पर की गई पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने गोलवलकर को दलित और मुस्लिम का विरोधी बताया गया जो अनर्गल और झूठा है. फरियादी द्वारा दिए पुलिस थाने में शिकायती आवेदन के पर पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा 153 ए, 469 ,500,505 आइपीसी के तहत् अपराध क्रमांक 311 /23 दिनांक 8/7/23 को दर्ज किया गया. फरियादी अधिवक्ता ने आवेदन में लिखा है कि सोशल मीडिया इंटरनेट फेसबुक एवं टि्वटर पर विभिन्न जातियों वर्गों में शत्रुता घृणा वैमनस्ययता पैदा करने के उद्देश्य से आरएसएस की छवि धूमिल करने तथा फरियादी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई ।
