इंदौर l डीसीपी को शिकायत पर घर में चल रहे सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा 13 लोगों को पकड़ा लाखों रुपए के हिसाब किताब की एक बोरी सट्टा पर्चियां और 19 मोबाइल व हजारों रुपए जप्त हुए । बालाजी धाम कॉलोनी में मोहन राठी के मकान में बड़े दिनों से सट्टे का अड्डा चल रहा था कई कर्मचारी काम कर रहे थे जो लगाई वालों से सट्टे की पर्ची लेते थे और हिसाब किताब रखते थे पुलिस उपायुक्त आदित्य मिश्रा को इसकी शिकायत मिली थी, उन्होंने कल गांधीनगर पुलिस को भेजकर कार्रवाई । की सट्टा खाते विशाल राठौर निवासी सुभाष मार्ग तराना उज्जैन, देवी सिंह निवासी कृष्ण बाग शिक्षक नगर, राजेश भंडारी निवासी बजरंग कॉलोनी उज्जैन, शाहिद वारसी निवासी देवास, कन्हैया लाल निवासी झालावार राजस्थान, बेनी प्रसाद तिवारी न्यू देवास रोड दुबे का बगीचा, दिलीप कुमार निवासी धामनोद धार, विशाल परमार निवासी सावरकर मार्ग धार, जितेंद्र सिंह निवासी झालावाड़, रमेश निवासी दरभंगा बिहार हाल मुकाम बालाजी धाम कमलेश राठौर, मनोज तेली, मोहन राठी सभी निवासी बालाजी धाम कॉलोनी को पकड़ा । पुलिस उपायुक्त मिश्रा का कहना है कि अड्डा संचालक मनोज तेली है ।
