नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत को योग के एक सत्र के लिए एक स्थान पर सबसे अधिक लोगों के एकत्र होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। गुजरात के गृह राज्यमंत्री श्री हर्ष संघवी के ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया “बधाई सूरत! एक उल्लेखनीय उपलब्धि।”
