इंदौर, 20 जून, 2023: खेमानी ग्रुप, जोकि लीकर इंडस्ट्री का एक मशहूर नाम है, ने मध्य प्रदेश में अपनी नई प्रीमियम व्हिस्की ‘रॉयल रेस्पेक्ट’ को लॉन्च किया है। 
भारत के मध्य भाग के रूप में लोकप्रिय, एमपी में रॉयल रेस्पेक्ट प्रीमियम व्हिस्की का लॉन्च दर्शाता है कि ब्रांड को क्वालिटी स्पिरिट्स के लिए राज्य की पसंद एवं सराहना की पूरी पहचान है। इस व्हिस्की में परंपरा एवं नवाचार के सार को समेटा गया है। पूरे राज्य में व्हिस्की के कद्रदानों को आखिरकार व्हिस्की का एक शानदार और बेजोड़ अनुभव लेने का मौका मिलेगा।
रॉयल रेस्पेक्ट प्रीमियम व्हिस्की एक असाधारण मिश्रण है जिसे सबसे बेहतरीन स्कॉच मॉल्ट और भारतीय अनाज से बनी स्पिरिट्स को मिलाकर खास तरीके से तैयार किया जाता है, इस अनोखे फ्यूज़न से एक ऐसी व्हिस्की बनती है जिसमें विलासिता के साथ-साथ सोफिस्टिकेशन भी होता है। प्रत्येक घूँट असली व्हिस्की के पाँच तत्वों के सुसंगत मिलन को प्रस्तुत करता है यानी इस व्हिस्की में स्मूदनेस, फ्लेवर, बॉडी, मधुरता (मेलोनस) और उत्कृष्टता सब कुछ मौजूद है। यह असाधारण मिश्रण इँद्रियों को मंत्रमुग्ध करता है और इसके शौकीन इसे और लेने की चाहत रखते हैं। आने वाले हफ्तों में सभी संबंधित आउटलेट्स में रॉयल रेस्पेक्ट को उपलब्ध कराया जाएगा और कुछ समय में आउटलेट्स के बाहर और भीतर पर्याप्त विज़िबिलिटी के साथ इसका प्रचार किया जाएगा।
एल्कोहल के क्षेत्र में भारत आज दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ पेय बाज़ार है। विविधता से भरा हुआ एक बाज़ार होने के कारण भारत इस उद्योग के लिए एक रोमांचक मौका पेश करता है ताकि वे इसे विशेष रूप से अनुकूलित कर सकें, क्योंकि यहाँ हर 100 किलोमीटर के दायरे में लोगों के स्वाद की प्राथमिकताएं बदल जाती है।
पूरी नज़ाकत के साथ ख़ास तरीके से तैयार की गई रॉयल रेस्पेक्ट प्रीमियम व्हिस्की 4 एसकेयू में भी उपलब्ध होगी :- 90 एमएल, 180 एमएल, 375 एमएल, 750 एमएल जिनकी कीमतें क्रमश: 138 रुपये, 275 रुपये 568 रुपये और 1134 रुपये होगी।
इस लॉन्च के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए श्री अमित खेमानी, वाइस चेयरमेन, खेमानी ग्रुप ने कहा, “मध्य प्रदेश के परिष्कृत पसंद वाले कंज़्यूमर्स के लिए ‘रॉयल रेस्पेक्ट’ व्हिस्की पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारे भारतीय ग्राहकों के स्वाद और पसंद को तवज्जो देते हुए, हमने रॉयल रेस्पेक्ट प्रीमियम व्हिस्की लॉन्च की है जो हमारे लिए बाज़ार के साथ जुड़ना और ग्राहकों को अपने साथ अनोखे तरीके से जोड़े रखना संभव बनाएगी। हमारा मानना है कि रॉयल रेस्पेक्ट प्रीमियम व्हिस्की के
जायके का सबसे सटीक संतुलन और सोफिस्टिकेशन का बेजोड़ स्तर पेश करते हुए व्हिस्की के स्वाद से जुड़े अनुभव को पुन:परिभाषित करेगी। हम व्हिस्की के पारखियों और शौकिनों को इस लॉन्च का जश्न मनाने और रॉयल रेस्पेक्ट के आकर्षक जायके का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।”
