खरगौन। – नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खरगोन बड़वानी लोकसभा क्षेत्र सांसद श्री गजेंद्र जी पटेल रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापू सिंह जी परिहार एवं युवा समाजसेवी श्री रवी जयसवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, तत्पश्चात जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी द्वारा सांसद महोदय विशेष अतिथि, एवं समस्त निर्णय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिला युवा अधिकारी द्वारा बताया गया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा पूरे भारत में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पांच प्रण पर आधारित 5 प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । इसमें युवाओं को नगद पुरस्कार भी दिया जा रहा है। कविता, चित्रकला , मोबाइल फोटोग्राफी में प्रथम एवं द्वितीय विजेता राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, भाषण एवं लोक नृत्य में प्रथम टीम राज्य स्तर पर जाएगी। राज्य स्तर पर जीतने वाली टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेगी। मुख्य अतिथि सांसद महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में खरगोन के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक जाने के लिए शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि यहां के क्षेत्र के युवाओं में न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी अपना नाम बनाने की क्षमता है। उन्होंने युवाओं को भारत सरकार के द्वारा कराए जा रहे युवा उत्सव कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया। विशेष अतिथि बापू सिंह परिहार जी द्वारा भी युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक खरगोन का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम की थीम माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए पांच प्रण थी। इसी थीम पर आधारित पांच प्रतियोगिताएं इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई । जिसमें भाषण चित्रकला कविता मोबाइल फोटोग्राफी एवं सामूहिक नृत्य विधाएँ रही। कार्यक्रम में कविता विधा के निर्णायक के रूप में श्री राजेंद्र जी गुप्ता, श्री राकेश जी यादव, श्री मोहन जी परमार रहे। चित्रकला में डॉ विजयलक्ष्मी साठे, डॉ अनीता शुक्ला, श्री दीपक यादव रहे। मोबाइल फोटोग्राफी के निर्णयको के रूप में फोटोग्राफर श्री सूरज जी पाल, विनोद जी गोले एवं संजय कोचक रहे। सामूहिक नृत्य में निर्णयको के रूप में आनंद विभाग जिला समन्वयक के बी मनसारे, श्री दीवान सिंह सोलंकी, श्री भानु प्रताप रहे। भाषण प्रतियोगिता में श्री अखिलेश जी शुक्ला, श्री आशीष गुप्ता, श्री जितेन जी कामले रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी पटेल, हर्षित पटेल, एवं तृत्य राज नंदिनी सोलंकी रही। भाषण में तृतीय देवांश बोरगांवकर, द्वितीय मोहिनी कुशवाहा एवं प्रथम प्राची पाल रही। फोटोग्राफी में प्रथम लता कानसे, द्वितीय शिव वर्मा तृतीय श्रेया सेन रही। कविता प्रतियोगिता में प्रथम नेहल कुशवाह, द्वितीय अंकित यादव एवं तृतीय अखिलेश पाटिल रहे। लोकमित्र टीमों में प्रथम चेतना मंडलोई डांस ग्रुप गोगावा, द्वितीय माहिष्मती लोक संस्थान कला केंद्र महेश्वर तृतीय जयसूर्या डांस ग्रुप झिरनिया रहा।
कार्यक्रम में मेघा स्व सहायता समूह एवं जन अभियान परिषद द्वारा स्टाल लगाई गई जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा घर पर बनाए गए उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद महोदय द्वारा इस प्रदर्शनी की सराहना की गई।
