इन्दौर 24 मई 2023
नेहरु युवा केंद्र उज्जैन, युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 24 मई 2023 को कैच द रैन वेबीनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे मुख्य वक्ता श्री दिलीप सिंह परमार, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। जल शक्ति मंत्रालय के साथ चलाए जा रहे इस कैच द रैन कार्यक्रम में आज के समय में वर्षा के जल का संचयन कितना आवश्यक है। रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से हम जल को केसे बचा सकते है, इसके बारे में श्री परमार ने जिले से जुड़े युवाओं को जानकारी देकर मार्गदर्शित किया। साथ ही उन्होंने माननीय प्रधान मंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन लाइफ कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे ऐसे प्रयास हो कि हम धरती और पर्यावरण की सुरक्षा कर सके। श्री परमार ने कहा कि लाईफ स्टाईल मे बदलाव करके पर्यावरण संतुलन एवं सुरक्षा की जा सकती है। श्री परमार ने कहा कि हर हाल मे हमे जल संरक्षण ओर उचित उपयोग पर धयान देकर अपनी आदतो मे सुधार लाना होगा। और इस दिशा मे युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर पर्यावरण के शुभचिंतक साबित हो सकते है। उक्त सारे कामो और आदतो को अपनाकर अपने आप को माडल के रूप मे स्थापित कीजिए..लोग पर्यावरण मित्र बनते जाएगे।
कार्यक्रम मे जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केंद्र श्री अभिलाष म्हस्के एवं अवंतिका सुंदरम सामाजिक सेवा संस्थान की टीम उपस्थित रही। वेबीनार मे तकरीबन 60 युवाओ ने भाग लिया।
———-×———-
