यात्रा के लिए 17 मई तक कर सकते है आवेदन
उज्जैन l मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत उज्जैन जिले से माह जून 2023 मे शिर्डी स्थल हेतु दिनांक 23.06.2023 को यात्रा प्रस्थान कर दिनांक 25.06.2023 को वापसी रहेगी। यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक हो चुकी है वे 17 मई तक आवेदन कर सकते है।
महापौर श्री मुकेश टटवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा अन्तर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा श्रृद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए हवाई मार्ग से तीर्थ दर्शन यात्रा प्रारंभ की गई है इसके अन्तर्गत उज्जैन जिले से 23 जुन को शिर्डी के लिए यात्रा इन्दौर एयर पोर्ड से प्रस्थान करेंगी। इसके लिए पात्र नागरिकों से 17 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
शिर्डी यात्रा के लिए ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक हो चुकी हो एवं पूर्व में उनके द्वारा इस योजना का कोई लाभ नही लिया गया हो। 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति समुह में पति पत्नि के सयुंक्त आवेदन एवं सहायक सहित आवेदन प्रस्तुत करने की पात्रता नही होगी। यात्रा नियत तिथि को वायुयान के माध्यम से इन्दौर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेगी। एयरपोर्ट के लिए यात्रा का आरम्भ भारतीय रेल द्वारा एयरपोर्ट के नजदीकी स्टेशन तक, स्टेशन से बसों द्वारा एयरपोर्ट तक पहुचाया जावेगा। आवेदन नगर पालिक निगम उज्जैन नगर शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ के कक्ष क्रमांक 214 में दिनांक 17.05.2023 तक सायं 03ः00 बजे तक जमा कर सकेंगे। आवेदन के साथ आधारकार्ड की कॉपी, समग्र परिवार आई.डी. मतदाता परिचय पत्र की प्रति, मूल निवासी का प्रमाण-पत्र, आयकरदाता नही होने का प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज के रंगीन नवीनतम 03 फोटो एवं जिला चिकित्सालय से स्वस्थ्य होने का प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा। आवेदन 02 प्रति सेट में जमा होंगे। लाटरी 21.05.2023 को निकाली जाएंगी।
