24 मई को लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने पर जोर
इंदौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में 24 मई रविवार को दिल्ली-लखनऊ में आयोजित होने वाले एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता 20 मई 2026 को लेनवेल इंडस्ट्रीज, मरीमाता लोट्स, तीसरी मंजिल, इंदौर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई।
प्रेस वार्ता में महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने अधिवेशन की रूपरेखा, समाज संगठन की मजबूती, व्यापारिक एवं सामाजिक समन्वय तथा युवा एवं महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री चन्द्र मोहन साहू (राष्ट्रीय अपर महासचिव, भोपाल), साहू कैलाश चन्द्र बिजाले (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, इंदौर), श्री प्रकाश जी साहू (राष्ट्रीय औद्योगिक व्यापार समन्वय प्रकोष्ठ प्रमुख), श्री अशोक जानकी लाल साहू (राष्ट्रीय व्यापार औद्योगिक प्रकोष्ठ प्रभारी), श्री राधेश्याम साहू जुलवानी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, व्यापार औद्योगिक प्रकोष्ठ), श्रीमती ललिता दिलीप साहू (राष्ट्रीय कार्यकारी महिला प्रकोष्ठ, इंदौर), श्रीमती वैजयंती साहू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, धार), श्री जितेन्द्र साहू (युवा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश अध्यक्ष), श्री गौरव साहू (युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, इंदौर), श्रीमती खुशबू अनुज साहू (महिला प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष, इंदौर), श्रीमती राखी सतीश साहू (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, इंदौर) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री श्यामलाल साहू (मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), श्री जमनालाल साहू “पपीता वाले” (पूर्व अध्यक्ष), श्री महेन्द्र साहू (पूर्व उपाध्यक्ष), श्री विनोद साहू (पूर्व कोषाध्यक्ष), श्री दीपक साहू (पूर्व प्रचार सचिव), श्रीमती भारती साहू एवं श्रीमती अनीता (प्रदेश मीडिया प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ) भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में समाज के सभी वर्गों से राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकजुटता और संगठन विस्तार को लेकर सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
