ग्वालियर l गरीबों, पिछड़ों, दलितों के मसीहा संविधान निर्माता भारत रत्न डा. बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद सुबह 10 बजे प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि एवं उनके जीवनवृत्त का वाचन किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने दी।
श्री चौधरी ने इस अवसर पर सभी पार्टी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की है।
