शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 5100 सकोरे वितरण का लक्ष्य, हर आंगन में हो एक सकोरा अभियान से जोड़ेंगे आमजनों को
इन्दौर (अक्षय गुप्ता)
सुखलिया में बापट चौराहा स्थित भारत माता मंदिर पर संस्था मातृभूमि ने गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से आमजनों को सकोरे का वितरण किया। संस्था मातृभूमि अध्यक्ष सुरजीतसिंह वालिया ने बताया कि संस्था द्वारा वर्षभर धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाता रहा है। गर्मी में पक्षियों की दाना व पानी मिले इसके लिए 250 से अधिक सकोरे का बुधवार को वितरण किया गया। वहीं सभी आमजनों को हर आंगन में हो एक सकोरा अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने पक्षियों के लिए अपनी घर की छतों पर सकोरे रखने का संकल्प भी दिलाया गया। संस्था मातृभूमि ने गर्मी के इस मौसम में पूरे शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में 5100 सकोरे वितरण करने का लक्ष्य रखा है। संस्था मातृभूमि द्वारा सालों से यह सकोरे वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। यह संस्था का 8वां वर्ष है। बापट चौराहा स्थित भारता माता मंदिर पर आयोजित हुए इस सकोरे वितरण कार्यक्रम में चंदूराव शिंदे, उत्तमसिंह वालिया, वीरेंद्र व्यास, जयदीप पंवार, दीनेश खिल्लन, प्रदीप द्विवेदी, आरती जायसवाल, जयसिंह ठाकुर, पवन राजौरिया, ओम पानेरी, अन्नू जादौन, कन्हैयालाल शर्मा, जितेंद्र राठौर सहित सैकड़ो समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
