इन्दौर(माधव एक्सप्रेस)अग्रवाल समाज की अग्रणी एवं सक्रिय संस्था अग्रमंच एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा वैश्य एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री रमेशचन्द्रजी अग्रवाल की छटी पुण्यतिथी दिनांक 12 अप्रेल 2023, बुधवार दोपहर 4 बजे उन्मुक्त आनंद मानव सेवा संस्था 313, कालानी नगर श्री गुरु रामचंद्र झा स्कूल के सामने इंदौर में बच्चों एवं जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया जावेगा।
जानकारी देते हुए संस्था अग्रमंच के संरक्षक तथा अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेष गर्ग, एवं संस्था अग्रमंच के संस्थापक तथा अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के शहर अध्यक्ष आशीष गोयल एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के इंदौर प्रभारी संदीप गोयल ऑटो ने बताया कि, आदरणीय भाई साहब स्व. श्री रमेश्चन्द्र जी अग्रवाल जिन्होने अपने जीवनकाल में हजारों लोगों में समाजसेवा की भावना जागृत की एवं समय-समय पर उन्हे आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित भी किया। उन्होने स्वयं के बूते पर देश के मिडिया एवं अखबार जगत मंे भास्कर समूह को सर्वोच्च स्थान दिलाकर भारत वर्ष ही नही अपितु संपूर्ण विश्व में अपनी अलग ही पहचान स्थापित की है, अग्रवाल समाज के ऐसे वरिष्ठ समाजसेवी की छटी पुण्यतिथी पर यह आयोजन किया जा रहा है, संस्था द्वारा प्रतिवर्ष श्री अग्रवाल जी की पुण्यतिथी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, इसी क्रम में इस वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है।
आशीष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर श्री रमेशचन्द्रजी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रृद्धांजली देकर याद किया जावेगा।
