इन्दौर । इन्दौर में मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। खजराना थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर रविवार को यह नारे लिखे हुए पोस्टर बड़ी संख्या में चिपके पाए गए। इसकी सूचना जब नगर निगम अधिकारियों को मिली, तो उन्होंने तत्काल टीम भेजकर पोस्टर हटवाने शुरू किये। उधर, पुलिस भी मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाने वालों की खोज में जुट गई है। खजराना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है। अधिकांश पोस्टर व्यावसायिक इलाके में ही चिपकाए गए थे।
ये पोस्टर जिस वक्त चिपकाए गए, संभवत: उस वक्त दुकानें बंद रही होंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर चिपकाने के पीछे कथित रूप से आम आदमी पार्टी का नाम सामने आ रहा है। पार्टी ने देशभर में इस तरह के पोस्टर लगाने का एक अभियान शुरू किया है।
