नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऊपर भी मानहानि वाले मामले में तलवार लटक रही है। दिल्ली की साउथ एवेन्यू कोर्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से उन पर आपराधिक मानहानि का प्रकरण दायर कराया गया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है, कि वह 25 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। 25 अप्रैल को इस मामले में फैसला होगा। इसमें दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट अहमियत रखेगी।
राजस्थान विधानसभा के चुनाव इसी वर्ष होना है। मानहानि वाले प्रकरण में राहुल गांधी की सदस्यता, सूरत की अदालत से 2 साल की सजा हो जाने के कारण निरस्त हो गई है। सरकार ने ढाल के रूप में कोर्ट के आदेश के परिपेक्ष्य में संसद से सदस्यता खत्म की है। यह फैसला बाद में आया है। इसके पहले संसद के अंदर भाजपा के सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने की मांग कर रहे थे।
अदालत के जरिए अब सदस्यता समाप्त कराई जा सकती है। इसके लिए अब अशोक गहलोत भी अगले निशाने पर हैं। मानहानि के प्रकरण को लेकर अशोक गहलोत ओर कांग्रेस अब सतर्क हो गई है।
