उज्जैन में वकील पेशी और मुकदमे छोड़ रघुपति राघव राजा राम भजन गा रहे….
-23 से 28 फरवरी तक उज्जैन बार एसोसिएशन में कार्य से विरत रहेंगे वकील
उज्जैन। अभिभाषक संघ उज्जैन की समस्त कार्यकारिणी द्वारा सर्वसमत्ति से मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा सूचीबद्ध 25 प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जारी किये गए निर्देशों के विरोध में कई बार ज्ञापन दिए जाने तथा लोक अदालत वाले दिन कार्य से विरत् रहने के उपरांत भी अभिभाषकों को हो रही असुविधा के संबंध में कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं की है और न ही कोई नवीन दिशानिर्देश जारी किए है, जिसके फलस्वरूप अभिभाषक संघ उज्जैन के समस्त अभिभाषक सदस्य- 23 फरवरी 2023 से – 28 फरवरी 2023 तक न्यायिक कार्य से विरत् रहकर न्यायालयीन कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। तहत सभी वकील कोर्ट परिसर में एकत्र हुए और गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति रघुपति राघव राजा राम…. गा रहे हैं। दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि जब तक वकीलों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता वह इसी तरह से भजन गाकर अपनी समस्या रखते रहेंगे। अवसर पर समस्त वकील बार संघ के सदस्य. मौजूद थे।
