Spread the love विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया...
सेवानिवृत हुए पुलिस निरीक्षक चौबे , समारोहपूर्वक दी बिदाई
February 1, 2023
Spread the love
( अमिताभ पाण्डेय ) भोपाल । देशभक्ति , जनसेवा की भावना के साथ समाज की सेवा करने वाले पुलिस निरीक्षक ( टी आई ) कृष्ण कांत चौबे 31 जनवरी की सेवानिवृत्त हो गए। शाजापुर जिले के पुलिसकर्मियों , यातायात विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी बिदाई दी ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर, टी एस बघेल , एस डी ओ पी दीपा डोडवे के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और श्री चौबे के परिवारजन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री चौबे ने शासकीय सेवा में रहते हुए कई बार अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए सेवाधर्म का पालन किया। शाजापुर में उन्होंने एक महिला को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने सदैव असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की और आम जनता को सहयोग किया । श्री चौबे ने कहा कि वे समाज सेवा के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देते रहेंगे।