इंदौर 15 जनवरी 2023
प्रदेश में 25 जनवरी को 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदौर जिले में भी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। समारोह के दौरान नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण किया जाएगा।
