लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कश्मीर में कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि उन्हें निमंत्रण मिला है और वह इस पर पार्टी के भीतर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा ‘‘हमारी पार्टी यात्रा का हिस्सा नहीं है मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
सपा नेता ने यह भी कहा कि उन्हें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के। चंद्रशेखर राव द्वारा खम्मम में बीआरएस की रैली को संबोधित करने का निमंत्रण मिला है और वह इसमें शामिल होंगे।
