एसी में सभी गाड़ियों में वेटिंग टैक्सी बस का किराया 2 गुना
नई दिल्लीl नए साल और क्रिसमस की छुट्टियों में परिवार सहित लोग धार्मिक स्थल पर्यटन स्थल और अपने घरों की ओर जा रहे हैं। यात्रा करने के लिए लोगों को कई गुना खर्च करना पड़ रहा है। हवाई यात्रा की कीमत ढाई गुना से 5 गुना तक सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ गई है।वहीं रेलवे की सभी ट्रेनों में एसी में कोई बर्थ आरक्षित नहीं हो रही है। सभी में वेटिंग लगी हुई है। टैक्सी और बसों के किराए में 2 गुना ज्यादा वृद्धि हो गई है। तत्काल किराया भी काफी महंगा हो गया है।
छुट्टियों में धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थलों मैं बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। होटल के किराए सामान्य दिनों की तुलना में महंगे हो गए हैं। धार्मिक और पर्यटन स्थलों में होटलों की बुकिंग हो चुकी है। नो रूम के बोर्ड अभी से लग गए हैं।टैक्सी वालों ने भी अपने किराए बढ़ा दिए हैं।
जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई है। उससे लगता है कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर इस बार भारी भीड़ होगी। फ्लेक्सी सिस्टम पर किराए पर लगातार वृद्धि की जा रही है।हवाई जहाज रेलवे एवं होटलों में मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है।
