Spread the love रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की...
अस्पताल से लालू का पहली वीडियो संदेश अब अच्छा फील कर रहा हूंl
December 6, 2022 1 minute read
Spread the love
पटना । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी सफल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बाद पहली बाद सिंगापुर के अस्पताल से संदेश भेजा है। दरअसल लालू की बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने ट्वीट किया है जिसमें लालू का एक वीडियो संदेश है। वीडियो में लालू यादव ने कहा है कि आप सभी लोगों के दुआ और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। करीब 11 सेकेंड के वीडियो में लालू दो-दो बार कह रहे हैं कि वहां अब अच्छा फील कर रहे हैं।
दरअसल मंगलवार को मीसा ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अस्पताल से पिता लालू यादव का ही वीडियो भी शेयर किया है। मीसा भारती ने अपने ट्वीट में लिखा आप सभी की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया उन्हें बेहतर महसूस करवाया! आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है!
बता दें मीसा लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर उनके साथ मौजूद रहती हैं। वह लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लालू के साथ सिंगापुर भी गई है। वह समय-समय पर लोगों को लालू यादव की सेहत से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। वैसे फिलहाल सिंगापुर लालू यादव के साथ उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं। लालू की पत्नी राबड़ी देवी बेटे तेजस्वी यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य लगातार अस्पताल में लालू यादव की सेहत का ध्यान रखने में लगे हैं।