Spread the love रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की...
पीएम मोदी के रोड शो ममता का तंज वे वीवीआईपी कुछ भी कर सकते हैंl
December 6, 2022
Spread the love
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को जी20 बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं जी20 में हिस्सा लेने जा रही हूं। इसके बाद में अजमेर शरीफ और पुष्कर जाऊंगी। इसके बाद मैं सांसदों के साथ बैठक करूंगी फिर कोलकाता लौटूंगी।
वहीं ममता ने गुजरात में चल रही दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधकर कहा कि मतदान के दिन रोड शो की अनुमति नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी वीवीआईपी हैं वे कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें कोई कुछ नहीं करेगा। पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद शहर के एक मतदान केंद्र में अपना वोट कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए मतदान केंद्र तक पैदल गए थे।
ममता सोमवार से दिल्ली की चार दिन की यात्रा पर रहेंगी। दिल्ली में उतरने के बाद वे सीधे राष्ट्रपति भवन जाएंगी। जी20 लोगो को लेकर हो रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि भले ही कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है लेकिन यह एक राजनीतिक पार्टी का लोगो भी है इसलिए इस जी 20 लोगो के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए उनके पास कई अन्य विकल्प थे। केंद्र जी 20 लोगो के लिए कमल के अलावा किसी भी राष्ट्रीय प्रतीक का उपयोग कर सकता था।