अहमदाबाद| गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीटों पर सोमवार की शाम 5 बजे तक 60 से 62 प्रतिशत मतदान का अनुमान है| सबसे अधिक उत्तरी गुजरात के साबरकांठा जिले में 65.84 प्रतिशत मतदान की खबर है| जबकि सबसे अहमदाबाद में 52.91 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है| राज्य की 93 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह मतदान की सुस्त शुरू हुई लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं| जिलेवार वोटिंग प्रतिशत पर नजर डालें तो अहमदाबाद में 52.91 प्रतिशत आणंद में 59.04 प्रतिशत अरवल्ली में 60.18 प्रतिशत बनासकांठा में 66.16 प्रतिशत छोटाउदेपर में 62.04 प्रतिशत दाहोद में 55.18 प्रतिशत गांधीनगर में 59.14 प्रतिशत खेडा में 60.83 प्रतिशत मेहसाणा में 61.01 प्रतिशत महीसागर में 54.26 प्रतिशत पंचमहल में 62.03 प्रतिशत पाटण में 56.90 प्रतिशत साबरकांठा में 65.84 प्रतिशत और वडोदरा में 56.75 प्रतिशत मतदान का अनुमान है| अहमदाबाद में सबसे कम मतदान भाजपा की चिंता बढ़ाने वाली खबर है| चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले 1 दिसंबर को अहमदाबाद में करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था| जिसके दूसरे दिन अहमदाबाद में एक चुनावी सभा के साथ ही दो रोड शो भी किए थे| केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार अहमदाबाद में डेरा डाले हुए थे| इसके बावजूद अगर सबसे कम मतदान अहमदाबाद में हुआ है तो यह भाजपा की चिंता बढ़ा सकती है|
