Spread the love छत्तीसगढ़ की बेटियों की राह अब न...
पीएम मोदी ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान कियाl
December 5, 2022 1 minute read
Spread the love
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ-साथ पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को हो रहे मतदान में लोगों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। पीएम मोदी ट्वीट किया गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा भारत में विभिन्न स्थानों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं इन सीट पर उपचुनाव के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे। ज्ञात हो कि अहमदाबाद वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ। इन क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं। दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती गुरुवार 8 दिसंबर को होगी। सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। मतदान के लिए 26 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सात मंत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। अन्य भाजपा नेताओं में हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस नेता सुखराम राठवा तथा जिग्नेश मवानी आम आदमी पार्टी के भरत सिंह वाखला और भीमा भाई चौधरी भी इस चरण में उम्मीदवार हैं।