तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर जल्द ही पार्टी से किनारा कर एनसीपी में शामिल होसकते हैं। एनसीपी केरल के प्रदेश अध्यक्ष पीसी चाको ने इस ओर इशारा भी किया है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में शशि थरूर को नजरअंदाज किया जा रहा है।
पीसी चाको ने कन्नूर में कहा क़ि अगर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एनसीपी में आते हैं तो हम उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत करेंगे। अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें बाहर भी करती है तो भी वह तिरुवनंतपुरम से सांसद बने रहेंगे। पीसी चाको ने कहा मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि थरूर को कांग्रेस में नजरअंदाज किया जा रहा है।
– अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद से लगाए जा रहे कयास
कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में थरूर को नजरअंदाज किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद से ही थरूर को बड़ी भूमिकाओं से दूर रखा जा रहा है जिससे थरूर नाराज चल रहे हैं।
– थरूर ने अटकलों को किया खारिज
इस बीच शशि थरूर ने उनके एनसीपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। पीसी चाको के बयान के बाद थरूर ने कहा है कि मैं एनसीपी में नहीं जा रहा हूं। पीसी चाको से इस मामले पर मेरी कोई चर्चा भी नहीं हुई है।
अंकित
