Spread the love रायपुर, 12 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु...
हवाई यात्रा सुरक्षा के मामले में भारत प्रमुख 50 देशों में 48वें स्थान परl
December 4, 2022
Spread the love
भारत चार साल पहले 102वीं रैंकिंग पर था
नई दिल्ली। देश की रैंकिंग हवाई यात्रा सुरक्षा के मामले में बहुत ही बेहतर हुई है। इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (आईसीएओ) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत प्रमुख 50 देशों में 48वें स्थान पर है। भारत चार साल पहले 102वीं रैंकिंग पर था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष पर है उसके बाद यूएई और दक्षिण कोरिया का स्थान है। इस सूची में चीन 49वें स्थान पर है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि नियामक ने भारत की सुरक्षा रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है और इसके परिणाम सामने हैं। गौरतलब है कि इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन ने पिछले महीने भारतीय विमानन क्षेत्र का सुरक्षा निरीक्षण ऑडिट पूरा कर लिया था। यह ऑडिट कानून संगठन व्यक्तिगत लाइसेंसिंग संचालन उड़ान योग्यता और हवाई अड्डा क्षेत्रों में आयोजित किया गया था। अब आईसीएओ ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत की स्थिति पिछले कुछ सालों से काफी बेहतर हुई है। आईसीएओ ने डीजीसीए को 85.49 फीसदी अंक दिए हैं। इसके चलते भारत 48वां स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। आईसीएओ के अधिकारियों के मुताबिक साल 2018 में भारत का स्कोर 69.95 फीसदी था। आईसीएओ द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल 101वां स्थान पाकिस्तान 100वां स्थान और बांग्लादेश को 94वां स्थान मिला है। यही नहीं भारत का ईआई स्कोर चीन (49) इज़राइल (50) तुर्की (54) डेनमार्क (55) और पोलैंड (60) जैसे देशों से भी बेहतर है।