ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
इंदौर। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 19 जून 2026, शुक्रवार को होने जा रहा है। यह जनहितैषी शिविर गुरु तेग बहादुर चेरिटेबल हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब इन्दौर ‘डायनामिक’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का विवरण और समय:
दिनांक: 19 जून 2026 (दिन: शुक्रवार)
समय: प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: गुरु तेग बहादुर चेरिटेबल हॉस्पिटल, नंदा नगर, इन्दौर
मरीजों का पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) शुरू:
नंदा नगर स्थित गुरु तेग बहादुर चेरिटेबल हॉस्पिटल के सचिव डॉ. एस. एस. उबेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के लिए मरीजों का पंजीयन रोजाना प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अस्पताल परिसर में ही किया जा रहा है।
मिलने वाली निःशुल्क सुविधाएँ:
इस शिविर के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों की न केवल जाँच की जाएगी, बल्कि आवश्यकतानुसार उनके ऑपरेशन, चश्मे एवं दवाइयाँ भी पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जावेंगी।
अस्पताल प्रबंधन और लायंस क्लब इन्दौर डायनामिक ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मानवीय पहल का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं और असमर्थ व जरूरतमंद लोगों तक भी यह सूचना पहुँचाएँ।
