मुंबई । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेस वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ के तहत सभी आधार कार्ड धारकों के खाते मे 80000 रुपये की नकद राशि दे रही है. अगर आपके सामने से भी आधार कार्ड से जुड़ा ये वीडियो गुजरा है तो किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए सही जानकारी जरूर लें. सावधानी और जागरूरकता से ही बचाव संभव है. दरअसल सरकारी अपडेट नामक यूट्यूब चैनल के इस वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ चला रही है और इस योजना के तहत सभी आधार कार्ड धारकों को उनके खाते में 80000 रुपये की राशि दी जा रही है. वीडियो में ये भी कहा गया है कि योजना भारत के सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा चुकी है. वीडियो में आगे कहा गया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्र सीमा 18 से 62 वर्ष तक रखी गई है. वीडियो में लोगों से उनके राज्य का नाम कमेंट बॉक्स में बताने को भी कहा जा रहा है. अब केंद्र सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक से इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि यह दावा फर्जी है और केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.
