नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एमआर शाह की खंडपीठ ने मुनक नहर विभाग पर पंजाब और हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई है। खंडपीठ ने कहा लोगों को इस से मतलब नहीं है, कि आपने समस्या सुलझाने के लिए कितनी बैठक की हैं। लोगों को उनकी समस्या का समाधान चाहिए। समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। 25 गांव के लोग आज भी बाढ़ से पीड़ित हैं। इस मुद्दे पर दोनों राज्य राजनीति कर रहे हैं। समस्या का समाधान निकाल कर बताएं।
