नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार स्टार्टअप्स से बात कर उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा ‘सरकार उन स्टार्टअप्स के साथ बात करने के लिए तैयार है, जो विदेश जाने पर विचार कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद स्टार्टअप्स के लिए काम कर सरकार की नीतियों ने एक सक्षम वातावरण बनाया है, जिसके परिणामस्वरूप भारत में 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। सीतारमण ने कहा, मैंने स्टार्टअप्स के साथ पीएम को यह जानने के लिए शामिल किया है, कि वे भारत से क्या चाहते हैं और हम उनकी चिंताओं का हरसंभव समाधान करते रहें।
निर्मला ने भारत से बाहर जाने वाले सफल भारतीय स्टार्टअप के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि, मैंने यह दूसरों से भी सुना है। वह (स्टार्टअप) सिंगापुर जा रहा है, यूएई जा रहा है। खैर, अगर वे सरकार से बात करना चाहते हैं, तब आएं हम उनकी चिंताओं पर गौर करने वाले हैं। यदि संभव हुआ तब हम निश्चित रूप से उन पर ध्यान देने वाले हैं।
वित्त मंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि स्टार्टअप्स के साथ निरंतर जुड़ाव ही उन्हें भारत में बने रहने और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा। लेकिन, अगर इसतरह के प्रलोभन हैं, जिनके लिए वे बाहर जाना चाहते हैं, तब हमें यह समझने की जरूरत है कि हम उनकी कितनी मदद कर सकते हैं।
