यातायात व्यवस्था को लेकर कृपया भ्रम ना पाले
शहर के अंदर आवागमन सामान्य ही चलेगा…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर पूरा उज्जैन हुआ शिवमय बाबा महाकाल की नगरी को चारों ओर से सजाया गया
उज्जैन। देवास, इंदौर और बडऩगर की ओर से आने वालों के लिए कुछ वैकल्पिक मार्ग भी है। जिनसे वे उज्जैन शहर में आ सकेंगे।
पुलिस द्वारा 11 अक्टूबर को पीएम के आगमन के मद्देनजर .यातायात व्यवस्था पूर्व से निर्धारित कर दी है। जिसके अंतर्गत .प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभा स्थल की ओर जाने वाले वाहनों के अलावा सामान्य यात्रियों व रहवासियों को आवागमन करना होगा।
इंदौर रोड से आने वाले वाहन प्रशांति चौराहे तक आएंगे यहां से जिन लोगों को कार्तिक मेला ग्राउंड जाना है उन्हें चिंतामण ब्रिज होते हुए मुल्लापुरा की ओर जाएंगे।
देवास रोड की तरफ जाने वाले लोगों को शक्करवासा वाले मार्ग पर जाएंगे। देवास की ओर से आने वाले वाहन चालकों को इंदौर रोड जाने शक्करवासा वाला मार्ग जबकि आगर रोड जाने के लिये पंचक्रोशी मार्ग होते हुए मक्सीरोड बायपास होते हुए आगर रोड की ओर जा पाएंगे।
इसी प्रकार बडऩगर की ओर से आने वाले वाहन मोहनपुरा से टर्न लेकर इंदौर रोड की तरफ जा सकते हैं जबकि भेरूगढ़ मार्ग की ओर टर्न होंगे।
इसी प्रकार बडऩगर की ओर से आने वाले वाहन मोहनपुरा से टर्न लेकर इंदौर रोड की तरफ जा सकते हैं जबकि भेरूगढ़ मार्ग की ओर टर्न होंगे।
.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उज्जैन यात्रा के मद्देनजर एक भ्रम शहर में बना हुआ है कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ऐसे में आवश्यक सेवा जैसे दूध, सब्जी, फल और दवाइयों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दरअसल ऐसा कुछ नहीं हैं। आम आवागमन के लिए वही मार्ग प्रतिबंधित रहेगा जिस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी . गाडिय़ों का काफिला गुजरेगा।
प्रतिबंधित मार्गों के अतिरिक्त शहर के सभी मार्ग आवागमन के लिए खुले रहेंगे। ऐसे में किसी को भी अनावश्यक भ्रम और संशय में रहने की आवश्यकता ही नहीं हैं। प्रधानमंत्री का काफिला हेलीपेड से देवास रोड, पाइप फैक्ट्री चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा (इंदौर रोड) महामृत्युंजय द्वार, शांति पैलेस तिराहा, हरिफाटक ओव्हरब्रिज, त्रिवेणी संग्रहालय, चारधाम, हरसिद्धि मंदिर चौराहा, नृसिंहघाट, भूखी माता रोड और कार्तिक मेला ग्राउंड रहेगा। प्रधानमंत्री का वापसी इसी मार्ग से होगी।
उक्त मार्ग ही सामान्य आवागमन के लिए प्रतिबंधित है। शहर के शेष मार्ग पर ट्रेफिक आम दिनों की तरह ही रहेगा। कार्तिक मेला ग्राउंड सभा स्थल तक पहुंचने के लिए प्रशासन पुलिस द्वारा मार्ग का निर्धारण कर दिया गया है। इस अनुसार सभा में जाने के इच्छुक शहरवासी नगर के बाहरी क्षेत्र से सभा स्थल तक पहुंच सकते हैं।
