खरगौन। गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो महाभियान के तहत देश भर के 4980 विधायक एवं 788 सांसदों सहित 27 राज्यपालों से समर्थन प्राप्त करने हेतु गौ सेवक हिन्दू युवारत्न वरिष्ठ पत्रकार विनायक अशोक लुनिया के नेतृत्व में जारी अहिंसा यात्रा समिति सदस्य नीना जैन, सचिन कासलीवाल, नरेंद्र सिंह चावला द्वारा खरगौन विधायक रवि जोशी से संपर्क कर समर्थन मांगा गया जिसको विधायक ने सहर्ष स्वीकार्य करते हुए लिखित रूप से समर्थन पत्र प्रदान किया।
ज्ञातव्य रहे कि 18 अगस्त 2022 से लगातार जारी अहिंसा यात्रा को अभी तक मध्यप्रदेश – महाराष्ट्र – राजस्थान राज्यों से 300 के करीब विधायक सांसदों का समर्थन प्राप्त हो चुका है। यह यात्रा 17 माह के लिए देश भर के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर समर्थन प्राप्त करने के लिए जारी है।
