नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने, मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की है।
मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता में कॉलेजियम की बैठक हुई। बैठक में दीपांकर दत्ता को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अनुशंसा हुई है। न्यायमूर्ति दत्ता 22 जून 2006 से स्थाई न्यायाधीश के रूप में कोलकाता उच्च न्यायालय में पदोन्नत किए गए थे। 28 अप्रैल 2020 को वह मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे। कॉलेजियम की अनुशंसा पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार लेगी।
