ग्वालियर –विश्व में सनातन धर्म ध्वज पताका फहराकर सनातन हिन्दू धर्म संस्कृति के सर्वोच्च जगद्गुरु शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी के देवलोकगमन पर
हिन्दू महासभा चामुण्डा धाम मंदिर समिति द्वारा दिनांक 15 सितंबर को सायंकाल ठीक 6-00 बजे हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है जिसमें सभी भक्तों द्वारा जगद्गुरु शंकराचार्य जी को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर स्मरण करते हुए सश्रद्धा भावनाओं को व्यक्त किया जाएगा। समिति के सुरेंद्र राठौर, रामकिशन राठौर, मुकेश राठौर, दीनानाथ कुशवाहा, अनूप अग्रवाल, विवेक शास्त्री,सन्ध्या राय, राजाबेटी, गिरिजा राठौर ने सभी से भाग लेने की अपील की है।
