नई दिल्ली । राजस्थान से आने वाले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने पीएम मोदी मोदी गरीब और दलित वर्ग के लिए देवता समान बताया है। शेखावत ने चित्तौड़गढ़ में मोदी @20 सपने हुए साकार में निहित प्रबुद्धजनों के विचारों के साथ अपने हिसाब से सबके मन की बात भी बताई। समारोह के मुख्य अतिथि शेखावत ने मोदी सरकार की योजनाओं को सबके सामने रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीब और दलित वर्ग के लिए देवता के समान बताया। शेखावत ने कहा कि मोदी के 8 साल के शासनकाल में जिन लोगों के जीवन में परिवर्तन हुआ है उन्हें मोदी एक मसीहा के रूप में दिखाई देते हैं। सम्मेलन में मौजूद आदिवासी वर्ग से आने वाले अनुसूचित जनजातीय या दलित समाज के लोगों को मोदी को सम्मान दिलाने वाले देव पुरुष के रूप में देखना प्रारंभ किया होगा। केंद्रीय मंत्री ने मोदी के गुणगान करते हुए कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों को प्रधानमंत्री मोदी वैज्ञानिक के रूप में अधिक नजर आते हैं। युवाओं को स्टार्ट अप का मार्गदर्शक तो जिन लोगों को बिजली पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। उनके लिए मोदी एक साथी हैं। कुल मिलाकर जिस व्यक्ति ने मोदी को जिस रूप में देखा उसे वैसे ही नजर आते हैं। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय सहित केंद्रीय सरकार की विभिन्न योजनाओं को एक-एक कर गिनाते हुए कहा कि इनसे लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया है।
