मंदिर में इस बार 4 सितंबर को होगा अनूठा आयोजन चिंतामन गणेश के आंगन में होगा सामूहिक अथर्वशीर्ष का पाठ एवं महाआरती
उज्जैन अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस / विश्व प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में आज से दस दिनी गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। भगवान को लड्डुओं का महाभोग लगा। महापर्व के लिए मंदिर में आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा की गई है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान चिंतामन गणेश नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। पं. गणेश गुरु पुजारी ने बताया बुधवार को तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुले। पश्चात भगवान चिंतामन गणेश का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भगवान का पूर्णस्वरूप में शृंगार हुआ और महाभोग लगाकर आरती की गई। भक्तों को चिंतामण गणेश के रात 10 बजे तक भगवान के दर्शन होंगे। इस बार भक्तों को मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी के तट पर स्थित भगवान विघ्नहर्ता गणेश के मंदिर में भी सुलभ दर्शन हो रहे हैं। बीते तीन सालों से निर्माण कार्य के चलते मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद था। इस मंदिर की यह मान्यता है कि यहां पर आने वाले भक्तों की चिंता दूर होती है मन की इच्छा पूर्ण होती है घर में सुख शांति समृद्धि बनी रहती है इस मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी यहां पर बुधवार के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है इस बार मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था की है। मंदिर प्रशासक अभिषेक शर्मा ने बताया कि दिनांक 4 सितंबर 2022 शाम 6: बजे से श्री चिंतामन गणेश के आंगन में सामूहिक अथर्वशीर्ष के पाठ एवं महा आरती का आयोजन रखा गया है जिसमें समस्त श्रद्धालु सपरिवार आमंत्रित हैं
