उज्जैन 22 अगस्त। भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी आज 22 अगस्त को 4 बजे शाही ठाठ-बाट से महाकालेश्वर मंदिर से निकली। सवारी निकलने के पूर्व संभागायुक्त श्री संदीप यादव एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने सपत्नीक भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन किया। पूजन पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया। शाही सवारी में रजतजड़ित पालकी में भगवान श्री महाकाल चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होकर निकले।
