बेंगलुरु । दुनिया का सबसे बड़ा विमान एअर बस ए 380 बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। भारत में बेंगलुरु एयरपोर्ट दूसरा होगा, जहां अमीरात एयरलाइंस ए 380 की विमान सेवाएं शुरू होंगी। दुबई -मुंबई मार्ग पर डबल डेकर ए 380 की सेवा पहले से ही चल रही है। बेंगलुरु में यह 30 अक्टूबर से शुरू होगी।
