धार l मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज क्षतिग्रस्त बांध को देखने धार पहुंचे. बरसते पानी के बीच उन्होंने धर्मपुर तहसील के दूधी गांव में पहुंचकर प्रभावित ग्रामीण जनों से बातचीत की. प्रभावितों से मिलकर स्थिति की वास्तविकता को जाना।
प्रभावित किसानों ने कमलनाथ को बताया उनकी फसल बह गई है। घर बह गए हैं, खेत की मिट्टी भी बांध के पानी के साथ बह गई है.सरकार ने अभी तक कोई सर्वे कार्य शुरू नहीं किया है।
सरकार द्वारा जांच के लिए जो कमेटी बनाई गई है.उस कमेटी के बारे में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, जो जिम्मेदार लोग हैं। उन्हीं की कमेटी बनाकर सरकार लीपापोती का प्रयास कर रही है। कमलनाथ ने सरकार से शीघ्र प्रभावित किसानों का सर्वे कराने और उन्हें मुआवजा देने की मांग की है। कमलनाथ ने सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है।
