Spread the love विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया...
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा की जा रही है स्थिति की लगातार समीक्षा
August 14, 2022
Spread the love
इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारुड़पुरा डैम (कारम) में रिसाव के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीपीडब्ल्यूडी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न एजेंसियों और विशेषज्ञों से निर्माणाधीन बांध से लोगों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों, कलेक्टर खरगोन एवं कलेक्टर धार और से भी चर्चा की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए। पुलिस के अमले द्वारा आम जनता के सहयोग के लिए तैनात रहने को कहा।
मुख्यमंत्री चौहान ने ईएनसी जल संसाधन और अन्य अभियंताओं से भी चर्चा की। तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन बांध के जलभराव क्षेत्र से नियंत्रित ढंग से नहर बनाकर बांध से नदी तक पानी सुरक्षित तरीके से ले जाने का कार्य किया जा रहा ताकि कोई हानि न हो और यह कार्य सफल हो, इसके लिए मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है।