पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के बाद भी भारतीय बाजार में स्थिरता बनी हुई है। घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और मुंबई में 106.31 रुपये लीटर पर है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
