इंदौर दिनांक 10 अगस्त 2022 । महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर शहर की बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए दिनांक 11 अगस्त गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर शहर में अटल सिटी बस द्वारा संचालित होेेने वाली सिटी बसो आई बसों (बी.आर.टी.एस.) एवं इलेक्ट्रि बसो में महिलाओं को मुफ्त सफर की घोषणा की।
उक्त घोषणा के क्रम में आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में दिनांक 11 अगस्त, गुरूवार को शहर में संचालित की जा रही 416 सिटी बसों, 56 आई बसों (बीआरटीएस) एवं 40 इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा के संबंध में संबंधित को निर्देश दिये गये।
