निप्र,रतलाम मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नवनिर्वाचित रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई शंभूलाल भूतेड़ा, जावरा जनपद अध्यक्ष रुकमणी हेमराज हाड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बड़ावदा, यशवंत सिंह (सोनू बना) माननखेड़ा सरपंच, सुनील रावल उपसरपंच कालूखेड़ा ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व उज्जैन दुग्ध संघ के संचालक केके सिंह कालूखेड़ा के निवास स्थान पहुंच कर मुलाकात कर उनका स्वागत अभिनंदन किया, उसके उपरांत श्री कालूखेड़ा ने जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधियों, सरपंच व उपसरपंच, मंडल अध्यक्ष का शाल श्री फल से सम्मान कर उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की ,इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौके पर उपस्थित रहे।
