Spread the love विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया...
कृषि उपज मंडियों में कर्मचारी की कमी एवं अनियमितता को लेकर जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष पांचाल द्वारा मंडी सचिव जैन को ज्ञापन सौंपा
July 30, 2022
Spread the love
निप्र रतलाम जिले की जावरा, बड़ावदा,पिपलोदा कृषि उपज मंडियों में कर्मचारी की कमी एवं अनियमितता को लेकर रतलाम जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू पांचाल द्वारा जावरा मंडी कार्यालय पर किसानों के साथ मंडी प्रांगण की समस्याओं को लेकर मंडी सचिव आर.के.जैन को मंडी की समस्या को जल्द संज्ञान में लेने की मांग की इस दौरान कई किसानों ने प्लेटफार्म पर व्यापारियों के माल रखने व मंडी में गंदगी को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगे रखी ,उन्होंने बताया की यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो प्रदेश तक हम अपनी आवाज उठाएंगे जिस पर मंडी सचिव जैन द्वारा आश्वासन दिया गया की सोमवार से लहसुन ट्रॉली की नीलम व्यवस्था ठीक करेंगे, इससे किसानों को लेकर समय की अवधि मैं सहारा मिलेगा और प्रतीक्षालय में किसानों के विश्राम के लिए पंखे लगवाए जाएंगे और साफ सफाई की जाएगी किसानों के खाने की व्यवस्था के लिए समय पर बिना टोकन से भी व्यवस्था की जाएगी । प्लेटफार्म की व्यवस्था और मंडी में गंदी को हटाकर सफाई की जल्द व्यवस्था की जाएगी समस्या के संबंध में किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पांचाल द्वारा बताया गया की मंडी व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंप कर लहसुन ट्रैक्टर ट्राली जल्द नीलाम व्यवस्था प्रांगण सफाई व्यवस्था, समय पर किसानों को भोजन, रात्रि विश्राम के लिए किसानों के लिए पंखे इत्यादि व्यवस्था के लिए मांग की है ,यदि 3 दिन में मांग किसान हितों में पूर्ण नहीं होती है तो प्रदेश स्तर पर किसान आंदोलन किया जाएगा । जिसकी समस्त जवाबदारी प्रदेश मंडी बोर्ड व जावरा मंडी सचिव की रहेगी।