निप्र रतलाम मध्य प्रदेश जिला पंचायत रतलाम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन शुक्रवार को सम्पन्न हुए। कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा मतदान पूर्ण करा गया मतगणना पश्चात् लालाबाई शंभूलाल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। इसी प्रकार केशूराम निनामा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। जिला पंचायत परिसर में सम्पन्न निर्वाचन कार्रवाई के दौरान अध्यक्ष पद के लिए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 13 रही। अविधिमान्य मतों की संख्या 3 थी। डाले गए मतों की कुल संख्या 16 थी। लालाबाई को 7 मत प्राप्त हुए, जबकि रुक्मणबाई रमेश मालवीय को 6 मत मिले। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद निर्वाचन के दौरान विधिमान्य मतों की संख्या 16 थी, डाले गए मतों की संख्या भी कुल 16 थी। केशूराम निनामा को 9 मत प्राप्त हुए जबकि सत्यनारायण पाटीदार को 7 मत मिले। जीत के उपरांत शनिवार सुबह से नवनिर्वाचित लाला बाई का भव्य विजय जुलूस निवास स्थान भूतेड़ा मैं निकाला गया भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत कर कार्यकर्ताओं व ग्रामीण जनता ने हर्ष जताया।
