इंदौर – लोकतंत्र के इस महापर्व नगरीय निकाय चुनाव इंदौर में आज दिनांक 6 जुलाई 2022 को श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
और आम नागरिकों को संदेश दिया गया कि इंदौर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ उनकी सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण , निष्पक्ष एवं निर्विघ्नं चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए अपनी ड्यूटी कर रही है।
अतः आप सभी निर्भिक होकर पूर्ण उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और मतदान करने अवश्य जाएं।
