ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गाज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840. , 8085381720
मेष
साहस पराक्रम में आज के दिन वृद्धि होगी.आज के दिन कारोबारियों को अपने सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए ।
वृषभ:
आज इस राशि के जातक गतिशील रहेंगे,अनावश्यक विचारों की अधिकता रहेगी,आर्थिक पक्ष के लिए भी आज का दिन शुभ साबित हो सकता है।आज के दिन पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा, जिससे जीवन की कई समस्याओं को आप हल कर सकते हैं।
मिथुन:
आज पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा, आज जिम्मेदारीयो मे बदलाव के योग हैँ,किसी से मनमुटाव था तो दूर हो सकता है। आज के दिन आपकी कल्पनाशक्ति अधिक रहेगी,जिससे कला के क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा।
कर्क:
आज के दिन आपकी आय में वृद्धि रहेगी,किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आज के दिन आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।इस राशि के जातकों को जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा फैसला आज के दिन नहीं लेना चाहिए।
सिंह:
आज के दिन किसी वजह से आपका मन उदास हो सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से बात करके अच्छा महसूस करेंगे।आर्थिक मामलों को लेकर इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उनका ख्याल रखें।
कन्या:
आज कार्यक्षेत्र में माहौल आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है इसलिए संभलकर रहें।पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, खान पान का विशेष ध्यान रखे।कोई नया कार्य प्रारम्भ करने से पहले पूर्ण सोच विचार करे।
तुला:
आज के दिन तुला राशि के कई जातकों का भाग्य अच्छा साथ देगा,अटके हुए कार्य पूरे होंगे।कुछ जातकों के परिवार में आज के दिन शुभ मांगलिक कार्य हो सकते हैं,आज के दिन आपकी मानसिकता व स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
वृश्चिक:
आज कार्यक्षेत्र में किसी असाध्य काम को पूरा कर सकते हैं।कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकतीहै। माता-पिता का स्नेहाशीष प्राप्त होगा।स्वास्थ्य में भी आज के दिन सुधार देखने को मिल सकता है।
धनु:
व्यापार में लाभ कमाने का मौका इस राशि के कारोबारियों को मिल सकता है। कोई विशेष कर्ज न लेवे अन्यथा परेशानी हो सकती हैँ,पारिवारिक जीवन में बातचीत आज बहुत सावधानी से करें, कोई आपकी बात का बुरा मान सकता है।
मकर:
किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से आज के दिन बचे।कोई नया फैसला लेने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य लें। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए आज आपको प्रयास करने पड़ेगें।
कुंभ:
इस राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है।
नकारात्मक विचारों से दूर रहे।पारिवारिक जीवन में बातचीत आज बहुत सावधानी से करें।परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उनका ख्याल रखें।
मीन:
आज कार्यों मे सफलता जरूर मिलेगी लेकिन मानसिक संतोष की कमी रहेगी,खर्च की अधिकता रहेगी, कुछ पाने के चककर मे कुछ खो सकते हैँ अतः सावधानी रहे,भौतिक प्रयोजन सफल रहेंगे,दिन सामान्य फलदायी रहेगा।दिवसान्त तक कोई विशेष प्रस्ताव मिल सकता हैँ।
