filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.47037038, 0.49479166);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
इंदौर। संस्था इंदोरियनस द्वारा 7 जून 2026 को गांधी हॉल, इंदौर में आयोजित भव्य “इंदौरी रत्न अवॉर्ड 2026” समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज, कला, शिक्षा, खेल, संस्कृति, चिकित्सा, धर्म एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 14 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य उन प्रेरणादायक हस्तियों को सम्मान देना था जिन्होंने अपने कार्यों और उपलब्धियों से इंदौर का गौरव बढ़ाया है।

समारोह में धर्मेंद्र पुरी महाराज (केवड़ेश्वर धाम), हिंदी साहित्य समिति, प्रो. डॉ. शंकर लाल गर्ग, भेरू सिंह चौहान, शुभा वैद्य, शोभा चौधरी, ज्ञानेंद्र एवं मोनिका पुरोहित, शंकर रघुवंशी (हैप्पी वांडर्स), गिरीश शर्मा, डॉ. अजय हार्डिया तथा रागिनी मक्कड़ को विभिन्न श्रेणियों में “इंदौरी रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
युवा एवं बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धनुश्री चौहान एवं आर्या चौधरी को “यंग अचीवर अवॉर्ड” तथा कुरांगी विजयश्री नागराज को “चाइल्ड अचीवर अवॉर्ड” प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ मनोरंजन और संस्कृति का भी विशेष समावेश रहा। इंटरनेशनल नाद योग ग्रुप द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। बॉलीवुड सिंगर चिंतन बाकीवाला ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं कॉमेडियन दीपक नीमा ने हास्य प्रस्तुति से सभी को खूब गुदगुदाया। हार्मनी बैंड की लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
संस्था के रवि गुप्ता एवं उमा त्रिवेदी ने कहा, “इंदौरी रत्न अवॉर्ड के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों, सेवा भावना और उपलब्धियों से इंदौर को नई पहचान दिलाई है। ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित समाजसेवी, शिक्षाविद, चिकित्सक, कलाकार, उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, गौरव और सम्मान का वातावरण बना रहा। संस्था इंदोरियनस ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से शहर की प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान देने का संकल्प व्यक्त किया।
