इंदिरा नगर युवा विकास समिति वार्ड क्रमांक 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन
[: उज्जैन। विधुर पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर इंदिरा नगर युवा विकास समिति वार्ड क्रमांक 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। मंगेश श्रीवास्तव इससे पूर्व भी कई बार विधुर पेंशन योजना लागू करने की मांग उठा चुके हैं।
मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हर प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जन्म लेने पर माता को डिलेवरी पर 2 हजार रूपये, विधवा पेंशन योजना एवं वृध्द पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना जैसी कई योजनाएं हैं जो किसी ने किसी प्रकार से हर समुदाय एवं हर व्यक्ति को मिल रही है। लेकिन दूसरी ओर समाज में अगर कम उम्र में किसी की पत्नी की मृत्यु हो जाती है और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है तो ऐसे में उसका जीवन यापन की समस्या हो जाती है। समाज का एक वर्ग तो कहता है कि महिला एवं पुरूष एक समान है, वहीं पुरूष जब अपनी धर्मपत्नी को खोता है तो उसे वही ताने सुनने को मिलते हैं जो एक जवान महिला के पति की मृत्यु होने के बाद समाज द्वारा दिये जाते हैं। इंदिरा नगर युवा विकास समिति के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने वार्ड क्रमांक 5 स्थित इंदिरा नगर दाल मिल चौराहे पर सभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर कहा कि ‘विधुर पेंशन योजना’ लागू हो। जिस प्रकार महिला को अपने पति की जवानी या बुढ़ापे में मृत्यु होने पर विधवा पेंशन योजना लागू हो जाती है इसी प्रकार जब किसी पुरूष की पत्नी भरी जवानी में या बुढ़ापे में उसकी धर्मपत्नी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसे में उसका कामकाज में मन नहीं लगता और वह घर बैठ जाता है। ऐसे में उसके लालन पालन हेतु ‘विधुर पेंशन योजना’ प्रारंभ करना चाहिये। मंगेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से ज्ञापन देकर आग्रह किया कि शीघ्र ही विधुर पेंशन योजना लागू कर प्रदेश के लाखों विधुरों को लाभ पहुंचाएं।
[9:37 PM, 6/29/2022] Mangesh Shrivastava: 🙏
