पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने बीते दिनों ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे, लेकिन उपेक्षा के चलते नाराज चल रहा था। वह गांधी नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होंगे। हार्दिक पटेल ने 2 जून को भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल मौजूद होंगे और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।15000 लोगों के साथ हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने के आयोजन को भाजपा ग्रैंड इवेंट में तब्दील करना चाहती है।
