इंदौर – दिनांक 15 मई 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री मनीष कपूरिया एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) इन्दौर श्री राजेश हिंगणकर द्वारा शहर में चोरी, नकबजनी, लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त इंदौर ज़ोन 4 श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में चोरी/ नकबजनी, लूट आदि की घटनाओं पर नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ कर कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं।
