इंदौर -दिनांक 26 अप्रेल 2022- शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा अपराधो नियंत्रण व इनमें संलिप्त बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त महोदय, जोन-4 इन्दौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री प्रशांत चौबे व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भँवरकुआं ने समता नगर पालदा में हुए हत्याकाण्ड का फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली हैं।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना क्षैत्र में बदमाशों की पतारसी एवं धरपकड हेतु सघन अभियान चलाया गया । इसी क्रम में थाना भँवरकुआं क्षेत्रांतर्गत नमक गोदाम समता नगर पालदा इन्दौर में हुये दीपक हत्याकाण्ड में लगभग 3 माह से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के मार्गदर्शन में अलग अलग टीम गठित कर आरोपियो की पतारसी कर गिरफ्तारी में तत्परता से हत्याकाण्ड में फरार आरोपी विशाल सिसोदिया पिता गुरुलाल सिसोदिया निवासी शिव नगर मुसाखेडी इन्दौर को गिरफ्त में लिया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं शशिकांत चौरसिया, उनि. आनंद राय, प्रआर. 3832 विश्वास रत्न, प्रआर. 2951 अनिल मालवीय, आर. 3394 अभिवन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।
